scriptअहमदाबाद सिविल अस्पताल : 3 वर्ष में 150 ब्रेन डेड दाताओं ने दान किए 483 अंग | Ahmedabad, Civil hopital Organ donation | Patrika News
ख़बरें सुनें

अहमदाबाद सिविल अस्पताल : 3 वर्ष में 150 ब्रेन डेड दाताओं ने दान किए 483 अंग

अहमदाबाद. एशिया के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल ने शुक्रवार को एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद ब्रेन डेड घोषित किए गए बनासकांठा जिले के डीसा शहर निवासी अर्जुन ठाकोर के तीन अंगों का दान किया गया है। इसके साथ ही बीते तीन वर्षों में […]

अहमदाबादApr 19, 2024 / 10:55 pm

Omprakash Sharma

अहमदाबाद. एशिया के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल ने शुक्रवार को एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद ब्रेन डेड घोषित किए गए बनासकांठा जिले के डीसा शहर निवासी अर्जुन ठाकोर के तीन अंगों का दान किया गया है। इसके साथ ही बीते तीन वर्षों में अस्पताल में ब्रेन डेड होने वाले 150 व्यक्तियों के अंग दान में मिलने का रेकॉर्ड बना है। इनके जरिए कुल 483 अंग दान में मिले।सिविल अस्पताल में 150वें ब्रेन डेड दाता बने डीसा निवासी अर्जुन ठाकोर को गत बुधवार को डीसा-पाटण हाईवे पर मोटरसाइकिल फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए डीसा सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उन्हें गुरुवार को अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। एपनिया टेस्ट के परिणाम के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
अंगदान चेरिटेबल ट्रस्ट के दिलीप देशमुख (दादा) व उनकी टीम ने अर्जुन के परिजनों का संपर्क कर उन्हें अंगदान के बारे में समझाया,जिसस उनके परिजनों की स्वीकृति से विश्व लिवर दिवस पर अर्जुन के लिवर और दो किडनी का दान स्वीकार किया गया। इन तीनों अंगों को जरूरतमंद लोगों में प्रत्यारोपण किया गया।

467 लोगों की बचाई जा चुकी है जान

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि पिछले तीन वर्ष में 150 ब्रेन डेड दाताओं से दान में मिले 483 अंगों से 467 लोगों को नया जीवन मिल चुका है। दो दाताओं की ओर से त्वचा का दान भी मिल चुका है। शुक्रवार को विश्व लीवर दिवस पर लिवर व दो किडनी का दान मिलने पर तीन लोगों को नया जीवन मिला है। सिविल कैंपस के ही इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिजिस एंड रिसर्च सेंटर ( आईकेडीआरसी) में इन तीनों अंगों को मरीजों में प्रत्यारोपित किया गया। डॉ. जोशी के अनुसार ब्रेनडेड व्यक्तियों के अंगों को रीट्राइव करने से पहले आयोजित प्रार्थना सभा में आईकेडीआरसी के निदेशक डॉ. प्रांजल मोदी, यूएन मेहता अस्पताल के निदेशक डॉ. चिराग दोशी व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Home / News Bulletin / अहमदाबाद सिविल अस्पताल : 3 वर्ष में 150 ब्रेन डेड दाताओं ने दान किए 483 अंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो