bell-icon-header
नई दिल्ली

विकसित भारत संकल्प यात्रा: ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस जैसे देशों की आबादी से भी ज्यादा लोग हुए शामिल

Viksit Bharat Sankalp Yatra: विकसित भारत संकल्प यात्रा में सिर्फ 50 दिनों में रिकॉर्ड 10 करोड़ लोग शामिल हुए। पढ़िए रिपोर्ट

नई दिल्लीJan 05, 2024 / 08:21 pm

Navneet Mishra

फाइल फोटो।

पत्रिका ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के लिए चलाई गई विकसित भारत संकल्प यात्रा में सिर्फ 50 दिनों में 10 करोड़ से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। एक प्रकार से देखें तो विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली और दक्षिण अफ्रीका जैसे कुछ प्रमुख देशों की पूरी आबादी से भी अधिक है।
अरुणाचल प्रदेश के मुकुट रत्न, अंजाव से लेकर गुजरात के पश्चिमी तट पर देवभूमि द्वारका तक, लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर चढ़ाई और अंडमान के फ़िरोज़ा तटों की शोभा बढ़ाने तक, विकसित भारत संकल्प यात्रा ने देश के सुदूरवर्ती इलाकों में समुदायों तक पहुंचकर सभी क्षेत्रों को गले लगाया है। विकसित भारत यात्रा से जुड़े रणनीतिकारों ने बाया कि इस यात्रा ने कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और लोगों को इनका सीधा लाभ देना सुनिश्चित कर जनता में उत्साह और आशा की एक चिंगारी पैदा की है।

विकसित भारत का लिया संकल्प

इस योजना की शुरुआत 15 नवम्‍बर, 2023 से हुई। इसमें 7.5 करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता का- संकल्प लिया। इस दौरान 1.7 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं और यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 2.2 करोड़ से अधिक नागरिकों की जांच की गई है। 7.5 लाख से अधिक लाभार्थियों ने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठाया है। यात्रा के दौरान 33 लाख से अधिक नए पीएम किसान लाभार्थियों का नामांकन किया गया है। 87000 से अधिक ड्रोन प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं जो किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / New Delhi / विकसित भारत संकल्प यात्रा: ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस जैसे देशों की आबादी से भी ज्यादा लोग हुए शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.