scriptदिल्ली को लूट रहा आप और कांग्रेस का ठगबंधन: अश्विनी वैष्णव | Patrika News
नई दिल्ली

दिल्ली को लूट रहा आप और कांग्रेस का ठगबंधन: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के बवाना में मुनक नहर बैराज टूटने से आई बाढ़ पर केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्लीJul 12, 2024 / 03:15 pm

Navneet Mishra

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल, आईटी और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के बवाना इलाके में मुनक नहर बैराज में दरार से आई बाढ़ की स्थिति पर केजरीवाल सरकार को घेरा है। वैष्णव ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह ठगबंधन दिल्ली को लूटने का काम कर रहा है। वैष्णव ने दिल्ली की जनता से सवाल करते हुए कहा कि वे तय करें कि क्या अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस का यह ‘ठगबंधन’ राजधानी को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए सक्षम है ?
केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली में जल संकट, भ्रष्टाचार और कूड़े के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार दिल्ली में पानी की व्यवस्था तक नहीं कर पाई है और उसका पूरा ध्यान शराब नीति पर रहा। केजरीवाल की बेईमानी और गैरजिम्मेदारी के कारण दिल्ली में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसका खामियाजा हर नागरिक भुगत रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के बवाना इलाके में मुनक नहर बैराज में दरार से आई बाढ़ की स्थिति पर केजरीवाल सरकार को घेरा है। वैष्णव ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने सफाई, पेयजल उपलब्धता और नालियों को बंद करने के झूठे वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रशासनिक विफलताओं और अव्यवस्था का मुख्य कारण आआपा की लापरवाही और भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की नीतियों ने दिल्ली की स्थिति को बदतर बना दिया है और इसका परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Hindi News/ New Delhi / दिल्ली को लूट रहा आप और कांग्रेस का ठगबंधन: अश्विनी वैष्णव

ट्रेंडिंग वीडियो