bell-icon-header
नई दिल्ली

भारत की राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीकों की जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर, यहां देखें

National Symbols of India: दुनिया भर में सभी भारतीयों को इन राष्ट्रीय प्रतीकों पर गर्व है क्योंकि वे हर भारतीय के दिल में गर्व और देशभक्ति की भावना पैदा करते हैं। ये प्रतीक भारतीय पहचान और विरासत के अभिन्न अंग हैं। भारत विश्‍व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत है।

नई दिल्लीFeb 29, 2024 / 02:17 pm

Akash Sharma

1/7

National Symbols of India: दुनिया भर में सभी भारतीयों को इन राष्ट्रीय प्रतीकों पर गर्व है क्योंकि वे हर भारतीय के दिल में गर्व और देशभक्ति की भावना पैदा करते हैं। ये प्रतीक भारतीय पहचान और विरासत के अभिन्न अंग हैं। भारत विश्‍व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है। आज़ादी पाने के बाद भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्‍मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। विश्‍व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्‍ट भौगोलिक पहचान देते हैं।

2/7

राष्ट्रीय ध्वज ( National flag) : राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर है और इसमें 24 तीलियां हैं। भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।

3/7

राजकीय प्रतीक (political symbol): भारत का राजचिह्न सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ की अनुकृति है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है। मूल स्तंभ में शीर्ष पर चार सिंह हैं, जो एक-दूसरे की ओर पीठ किए हुए हैं। इसके नीचे घंटे के आकार के पदम के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी, चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा, एक सांड तथा एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियां हैं, इसके बीच-बीच में चक्र बने हुए हैं। एक ही पत्थर को काट कर बनाए गए इस सिंह स्तंभ के ऊपर 'धर्मचक्र' रखा हुआ है।

4/7

राष्ट्रीय पक्षी (National Bird): भारतीय मोर (पावों क्रिस्तातुस वैज्ञानिक नाम) भारत का राष्ट्रीय पक्षी एक रंगीन, हंस के आकार का पक्षी पंखे आकृति की पंखों की कलगी, आँख के नीचे सफेद धब्बा और लंबी पतली गर्दन।

5/7

राष्‍ट्रीय पशु (National Animal): राजसी बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस वैज्ञानिक नाम) धारीदार जानवर है। इसकी मोटी पीली लोमचर्म का कोट होता है जिस पर गहरी धारीदार पट्टियां होती हैं। लावण्‍यता, ताकत, फुर्तीलापन और अपार शक्ति के कारण बाघ (Tiger) को भारत के राष्‍ट्रीय जानवर के रूप में गौरवान्वित किया है।

6/7

भारतीय रुपए का प्रतीक चिन्ह (symbol of Indian rupee): भारतीय रुपए का प्रतीक चिन्ह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आदान-प्रदान तथा आर्थिक संबलता को परिलक्षित कर रहा है। रुपए का यह नया प्रतीक देवनागरी लिपि के 'र' और रोमन लिपि के अक्षर 'आर' को मिला कर बना है, जिसमें एक क्षैतिज रेखा भी बनी हुई है। यह रेखा हमारे राष्ट्रध्वज तथा बराबर के चिन्ह को प्रतिबिंबित करती है। भारत सरकार ने 15 जुलाई 2010 को इस चिन्ह ⟨₹⟩ को स्वीकार कर लिया है। यह चिन्ह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुम्बई के पोस्ट ग्रेजुएट डिजाइन श्री डी. उदय कुमार ने बनाया है।

7/7

राष्‍ट्रीय पुष्प (National flower): कमल (निलम्‍बो नूसीपेरा गेर्टन वैज्ञानिक नाम)) भारत का राष्‍ट्रीय फूल है। कमल (Lotus) एक पवित्र पुष्‍प है और इसका प्राचीन भारत की कला और गाथाओं में विशेष स्‍थान है और यह अति प्राचीन काल से भारतीय संस्‍कृति का मांगलिक प्रतीक रहा है।

ये भी देखें: शार्क टैंक इंडिया के जजों की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, आइए जानते हैं कौन है सबसे रईस जज

Hindi News / Photo Gallery / New Delhi / भारत की राष्‍ट्रीय पहचान के प्रतीकों की जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर, यहां देखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.