scriptजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार | Rakesh Tikait detained by Delhi police on way to Jantar Mantar protest | Patrika News
नई दिल्ली

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। राकेश टिकैत जंतर-मंतर पर चल रहे बेरोजगारों के धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

नई दिल्लीAug 21, 2022 / 04:14 pm

Archana Keshri

Rakesh Tikait detained by Delhi police on way to Jantar Mantar protest

Rakesh Tikait detained by Delhi police on way to Jantar Mantar protest

किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया है। लखीमपुर खीरी से दिल्ली आ रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता को गाजीपुर बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी है कि 22 अगस्त को किसान दिल्ली में प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी। राकेश टिकैत बॉर्डर पर धरना देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी खुद राकेश टिकैत ने ट्वीट कर दी है।
उन्होंने ट्वीट मे कहा, “सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे, ना थकेंगे, ना झुकेंगे।” राकेश टिकैत को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें पुलिस ने थाने में बैठाए रखा है। हीं इसे लेकर पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। बताया कि कार्यकर्ताओं को उनसे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है। राकेश टिकैत के साथ अन्य कई कार्यकर्ताओं को भी थाने में बैठाया गया है।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%A8%E0%A4%BE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बताया जा रहा है कि टिकैत के साथ 10 अन्य कार्यकर्ताओं को थाने ले जाया गया है। राकेश टिकैत पिछले 3 दिन से यूपी के लखीमपुर में किसानों के साथ धरना दे रहे थे। वहीं रविवार दोपहर को राकेश टिकैत लखीमपुर से दिल्ली पहुंचे। जहां उन्हें कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करना था। लेकिन उससे पहले ही रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्हें दिल्ली पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया और कहा की आगे जाने की अनुमति नहीं है। जिसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया।

यह भी पढें: बेंगलुरू में किसान नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी, आरोपी हिरासत में, जानिए पूरा मामला

Hindi News / New Delhi / जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो