नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए 3.0 सरकार में चिराग पासवान, जयंत चौधरी, राममोहन सहित 33 नए चेहरों पर दांव खेला है। इसी तरह से मंत्रिमंडल में अनुभव के साथ युवा जोश का मिश्रण है। इस सरकार में 36 साल के टीडीपी के राममोहन सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बने हैं तो 72 साल के राजनाथ सिंह सबसे बुजुर्ग कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं महाराष्ट्र के नेता एकनाथ खडसे की बहु रक्षा खडसे 37 साल में केंद्रीय राज्य मंत्री बनीं हैं। इस सरकार में राममोहन और रक्षा दोनों सबसे युवा मंत्री हैं।
वरिष्ठ मगर नए चेहरे
जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, चिराग पासवान, सीआर पाटिल, एचडी कुमारस्वामी, जितिन प्रसादपहली बार केंद्रीय मंत्री बनने वाले
किंजनप्पू राम मोहन नायडू, संजय बद्दी, रवनीत सिंह बिट्टू, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, प्रताप राव गनपत राव जाधव, रामनाथ ठाकुर, वी सोमन्ना, पेम्मासानी, कीर्ति वर्धन सिंह, सुरेश गोपी, संजय सेठ, भागीरथ चौधरी, कमलेश पासवान, सुकांतो मजूमदार, हर्ष मल्होत्रा, भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा, मुरलीधर, तोखन साहू, पवित्र मार्गरीटाचौंकाने वाले रहे एक दर्जन नाम
निमुबेन बंभानियाः गुजरात के भावनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतीं तेली समाज की निमुबेन का नाम कहीं भी रेस में नहीं था। कमलेश पासवान- युपी के गोरखपुर की बांसगांव सीट से चौथी बार जीते दलित चेहरे कमलेश पासवान का नाम भी चौंकाने वाला रहा। पिता की रैली में हत्या के बाद ये राजनीति में उतरे। र्तिवर्धन सिंह- यूपी की गोंडा सीट से तीसरी बार जीते कीर्तवर्धन सिंह भी छुपारुस्तम निकले
सीआर पाटिलः गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में माने जाते थे,लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल होना चौंकाने वाला रहा।
सीआर पाटिलः गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में माने जाते थे,लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल होना चौंकाने वाला रहा।