bell-icon-header
नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस शिविर में नजर आया मिनी इंडिया

– दिल्ली में शुरू हुए एनसीसी के राष्ट्रीय शिविर में 25 मित्र देशों के युवक भी शामिल

नई दिल्लीDec 30, 2023 / 10:56 pm

Suresh Vyas

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के शनिवार को दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में हुए गणतंत्र दिवस शिविर में लघु भारत की तस्वीर नजर आई सर्व धर्म पूजा-पाठ के साथ शुरू हुए इस वार्षिक शिविर में सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 2,274 कैडेट भाग ले रहे हैं। इनमें 907 महिला के डेट भी शामिल है। शिविर में महिला कैडेट्स की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इनके अलावा 25 मित्र देशों के कैडेट्स जी शिविर में सहभागिता निभाएंगे।

इस विविधतापूर्ण भागीदारी वाले आयोजनमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 122 कैडेट्स के अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्र के 171 कैडेट्स भी भाग ले रहे हैं।

इस शिविर में युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 25 मित्र देशों – अर्जेंटीना, बोत्सवाना, भूटान, ब्राजील, चेक गणराज्य, फिजी, कजाखिस्तान, केन्या, किर्गिसतान, लाओस, मलेशिया, मॉलदीव, नेपाल, रूस, सऊदी अरब, सेशेल्स, ताजिकिस्तान, ब्रिटेन, वेनेजुएला, वियतनाम, श्रीलंका, सिंगापुर, नाइजीरिया, मॉरीशस और मोजाम्बिक के कैडेट तथा अधिकारी भी भाग लेंगे।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने अपने संबोधन में सभी कैडेटों से पूरे मनोयोग के साथ भाग लेने और शिविर की प्रत्येक गतिविधि से अधिकतम लाभ प्राप्त करने का आह्वानकिया।

उन्होंने कैडेटों को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ धर्म, भाषा और जातिगत बाधाओं को पार करते हुए चरित्र, ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा, कामरेडशिप तथा टीम वर्क के उच्चतम गुणों को प्रदर्शित करने कीसलाह दी। गणतंत्र दिवस शिविर का मूल उद्देश्य कैडेट्स में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व गुणों की भावना उत्पन्न करना है।

Hindi News / New Delhi / गणतंत्र दिवस शिविर में नजर आया मिनी इंडिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.