भारतीय उपग्रहों की रिपोर्ट से भारत को चीनी हरकत के बारे में पता चला। उपग्रह के चित्रों में पाया गया है कि चीन सियाचिन ग्लेशियर के पास शक्सगाम घाटी में अवैध रूप से सड़क निर्माण कर रहा है। इसके बाद भारत ने इस निर्माण पर आपत्ति जताई है व कहा है कि शक्सगाम घाटी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का हिस्सा है और यह पूरा ही हिस्सा हमारा है। भारत ने कहा कि अगर चीन की हरकत बंद नहीं हुए तो अपनी हितों के रक्षा के लिए भारत के पास अधिकार सुरक्षित है। अपनी सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा।
दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर भारत का तिरंगा लहरा रहा है। यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से बहुत ही अहम है। इस पर भारत और पाकिस्तान दोनों इस क्षेत्र पर अपना दावा करते हैं। चीन द्वारा शक्सगाम घाटी में सड़क निर्माण से इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है।