bell-icon-header
नीमच

अस्पताल में भर्ती 26 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ी, परिजनों ने किया हंगामा

Antibiotic Injection : नीमच के जिला अस्पताल में 2-4 साल के 26 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, इसका कारण एंटीबायोटिक इंजेक्शन बताया जा रहा है।

नीमचSep 28, 2024 / 12:48 pm

Akash Dewani

Antibiotic Injection : मध्यप्रदेश के नीमच में उस समय हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक 26 बच्चे बीमार पड़ने लगे। जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती इन बच्चों में से 6 की हालत गंभीर हो गई। इन बच्चों के शरीर पर फफोले भी हो गए।
नीमच के जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में 26 बच्चे भर्ती थे। शुक्रवार को सभी बच्चों को इंजेक्शन लगाए गए थे। एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। 6 बच्चों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर तीन बच्चों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए, जबकि तीन बच्चों को आईसीयू भर्ती किया गया है। शनिवार को बाकी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने का कारण एंटीबायोटिक इंजेक्शन (Antibiotic Injection) बताया जा रहा है। कई बच्चों के शरीर पर फफोले दिखने लगे।
यह भी पढ़े – केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की लिस्ट में एमपी का ‘लाडपुरा’ Best Tourist Village, चंदेरी का प्राणपुर भी नंबर वन

अस्पताल में परिजनों का हंगामा

बच्चों की हालत बिगड़ते देख अस्पताल परिसर में बच्चों के परिजनों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा कर दिया। इस दौरान शासन और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। कलेक्टर ने एडीएम लक्ष्मी गामड़, थाना प्रभारी पुष्पा राठौड़ को जिला अस्पताल भेजा। इन अधिकारियों ने बच्चों की हालत का जायजा लिया और डॉक्टरों से वस्तु स्थिति के बारे में चर्चा की। इंजेक्शन की एक्सपायरी डेट आदि की जानकारी भी ली गई। एडीएम ने बताया कि जिस इंजेक्शन से यह समस्या हुई है, हम उसकी जांच कराएंगे। टेस्ट के लिए सैम्पल रखवा लिया गया है। शनिवार को बाकी बच्चों की तबीयत सामान्य हो गई थी।

Hindi News / Neemuch / अस्पताल में भर्ती 26 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ी, परिजनों ने किया हंगामा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.