bell-icon-header
राष्ट्रीय

Monsoon Updates: MP-बिहार-UP समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली सहित कई राज्यों को अभी करना होगा मानसून का इंतजार, पढ़ें IMD का अपडेट

Monsoon Updates: IMD ने संकेत दिया है कि आज से जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गर्मी कम होने की उम्मीद है। वहीं हालांकि, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में फिलहाल प्रचंड गर्मी (Heatwave) का कहर जारी है।

नई दिल्लीJun 22, 2024 / 08:17 am

Akash Sharma

बारिश में भीगते बच्चे (फाइल फोटो)

Weather Monsoon Update: देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है, जिसकी वजह से झमाझम बारिश (Heavy Rain) देखने को मिल रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में फिलहाल प्रचंड गर्मी (Heatwave) का कहर जारी है। यहां अभी भी लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार है। हालांकि इन राज्यों में छिटपुट बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से राहत है लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में लगभग एक हफ्ते तक तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने वाला है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप वाला मौसम रहने का अनुमान है।

UP के मौसम का हाल Heatwave अलर्ट

आईएमडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू (Heatwave) से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने वाली है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है।
बारिश का आनंद लेती युवतियां (फाइल फोटो)

दक्षिण के राज्यों में हुई मानसून की एंट्री

बता दें कि दक्षिण के राज्यों में इस वक्त मानसून पूरी तरह से पहुंच चुका है और भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि तटीय कर्नाटक,  केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण एवं गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने वाली है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मध्य प्रदेश, बिहार, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, लक्षद्वीप, तेलंगाना में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मानसून की वजह से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है.

IMD का ताजा अपडेट

IMD के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ तूफान की संभावना जताई गई है। राजस्थान, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में बिजली चकने के साथ तेज हवाएं चलने वाली हैं। वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों,  गंगायी पश्चिम बंगाल, ओडिशाऔर झारखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। साथ ही झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक 3-4 दिनों में मानसून के आने की अच्छी स्थिति है।

Hindi News / National News / Monsoon Updates: MP-बिहार-UP समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली सहित कई राज्यों को अभी करना होगा मानसून का इंतजार, पढ़ें IMD का अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.