bell-icon-header
राष्ट्रीय

Weather News : 72 घंटों में Deep Depression से होगी 12 राज्यों में भारी बारिश,IMD का डबल अलर्ट

Deep Depression : गंगीय पश्चिम बंगाल में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और गहन अवदाब की अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान एक अवदाब के रूप में झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

नई दिल्लीSep 15, 2024 / 09:52 pm

Anand Mani Tripathi

उत्तर भारत में मौसम सुहाना हो गया है। पिछले 72 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह रहेगा। दिल्ली,राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात और ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले 15 से 17 सितंबर के बीच हल्की बारिश और 18 सितंबर को गरज के साथ भारी बारिश की आशंका जाहिर की है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर गहन अवदाब (Deep Depression) बांग्लादेश और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर अवदाब (Depression) पिछले 6 घंटों के दौरान 28 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है।
आज गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर 22.9 अक्षांश ° उत्तर और देशांतर 88.6° पूर्व, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से 50 किमी उत्तरपूर्व, बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) से 160 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, जमशेदपुर (झारखंड) से 250 किमी पूर्व और रांची (झारखंड) से 340 किमी पूर्व में केंद्रित था।
इसके गंगीय पश्चिम बंगाल में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और गहन अवदाब की अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान एक अवदाब के रूप में झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा। कोलकाता के डॉपलर मौसम रडार गहन अवदाब पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ओडिशा में बरसेगी आफत,रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तट पर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में बना हुआ है। इसके साथ ही तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील हेा रहा है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार जैसे इलाकों में भारी बारिश होगी। इसके कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बहुत ज्यादा है।

यूपी और हरियाणा में जारी रहेगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश की आशंका जाहिर की है।

राजस्थान से ओडिशा तक चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की आशंका है।

Hindi News / National News / Weather News : 72 घंटों में Deep Depression से होगी 12 राज्यों में भारी बारिश,IMD का डबल अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.