scriptVIDEO: समंदर में साजिश को बर्बाद कर देगी DRDO की ये सुपरसोनिक मिसाइल, पनडुब्बियों के लिए यमराज है ‘SMART’… जानिए खासियत | VIDEO: This supersonic missile of DRDO will destroy any conspiracy in the sea, it is 'SMART' like Yamraj for submarines... know its specialties | Patrika News
राष्ट्रीय

VIDEO: समंदर में साजिश को बर्बाद कर देगी DRDO की ये सुपरसोनिक मिसाइल, पनडुब्बियों के लिए यमराज है ‘SMART’… जानिए खासियत

DRDO ने Indian Navy के लिए एक खास मिसालइ सिस्टम SMRAT तैयार किया है। मिसाइल सिस्टम समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों को बर्बाद कर देगा।

नई दिल्लीMay 01, 2024 / 01:42 pm

Anand Mani Tripathi

पाकिस्तान हो या चीन या फिर साजिश में शामिल हो रहा मालदीव। अब समंदर में कोई भी साजिश नहीं चलेगी। चीनी जासूसी जहाज भले ही मालदीव से पाकिस्तान तक चक्कर लगा ले लेकिन भारतीय मिसाइल सिस्टम की ताकत की थाह लेना चीनियों के औकात के बाहर की बात है। भारतीय नौसेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने दुश्मन देशों की नींद उड़ाने के लिए भारत ने एक और कदम बढ़ा दिया है। ओडिशा के बालासोर तट से ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ़ टॉरपीडो’ (SMART) का सफल परीक्षण किया बुधवार को किया गया।
दुश्मन की पनडुब्बियों के लिए काल है SMART

डीआरडीओ ने बताया कि इस SMART मिसाइल सिस्टम के आने से भारती समुद्री सीमाएं सुरक्षित हो जाएंगी। यह सिस्टम सुपरसोनिक गति से दुश्मन पनडुब्बी का पता लगाकर उसे नष्ट कर सकती है। इस मिसाइल में लगा टॉरपीडो पानी के अंदर जाकर दुश्मन की पनडुब्बी को बर्बाद कर देता है।
दुश्मन देशों में खौफ पैदा कर देगा SMART
नौसेना विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। हिंद महासागर में अब भारत की ताकत और बढ़ जाएगी। सफल परीक्षण भारत की रक्षा तैयारियों और तकनीकी क्षमताओं प्रमाण है। SMART सिस्टम से भारत की समुद्री सुरक्षा मजबूत तो होगी ही इसके साथ ही दुश्मन देशों के दिलों में खौफ भी पैदा होगा।

Hindi News/ National News / VIDEO: समंदर में साजिश को बर्बाद कर देगी DRDO की ये सुपरसोनिक मिसाइल, पनडुब्बियों के लिए यमराज है ‘SMART’… जानिए खासियत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो