bell-icon-header
राष्ट्रीय

“दो धागे श्री राम के लिए” अभियान ने पकड़ी गति, राम लला के कपड़ों के लिए पुणे में लोग कात रहे धागे

Two threads for Shri Ram campaign: पुणे में “दो धागे श्री राम के लिए” अभियान ने गति पकड़ ली है, जिसके तहत लाखों लोग राम लला की प्रतिमा के लिए वस्त्रों की बुनाई कर रहे हैं।

Dec 11, 2023 / 10:38 am

Prashant Tiwari

 

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण अब अपने आखिरी चरण में है। 22 जनवरी को प्रभु राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में स्वंय प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं, राम लला के वस्त्रों को लेकर अब एक नई जानकारी निकलकर सामने आई है। पुणे में “दो धागे श्री राम के लिए” अभियान ने गति पकड़ ली है, जिसके तहत लाखों लोग राम लला की प्रतिमा के लिए वस्त्रों की बुनाई कर रहे हैं। 13 दिनों तक चलने वाला यह अभियान, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और पुणे के हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट का एक सहयोगात्मक प्रयास है जो कि 10 दिसंबर को शुरू हुआ है।

13 दिन में शामिल होंगे 10 लाख लोग

अभियान की आयोजक अनघा घैसास ने राम लला के लिए इस प्रयास में समुदाय को शामिल करने को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “अगले 13 दिनों में लगभग 10 लाख लोगों ने ‘दो धागे’ की बुनाई करते हुए भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। हमने हथकरघा की कला को बढ़ावा देते हुए इस पवित्र कार्य में नागरिकों को शामिल करने के अभियान के दोहरे उद्देश्य पर जोर दिया, हथकरघा के लिए इंजीनियरिंग के समान कौशल की आवश्यकता होती है।

 

हर हथकरघे पर एक एक्सपर्ट

घैसास ने बताया कि हमारा इरादा हथकरघा को बढ़ावा देना भी है, जिसके लिए मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं। हथकरघा आसान नहीं है, इसके लिए गणितीय सटीकता, धैर्य और विज्ञान की आवश्यकता होती है, इसलिए यह किसी इंजीनियरिंग से कम नहीं है। हर हथकरघे पर एक एक्सपर्ट को रखा है जो बुनाई करने वालों का मार्गदर्शन करेगा।”

https://twitter.com/smritiirani/status/1733858688472137788?ref_src=twsrc%5Etfw


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया दौरा

घैसास ने बताया कि राम लला के लिए वस्त्र मुख्य रूप से रेशम से तैयार किए जाएंगे और चांदी की ज़री से सजाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राम मंदिर ट्रस्ट के गोविंद देव गिरि महाराज के दौरे से अभियान को गति मिली। दोनों ने हथकरघा गतिविधियों में भाग लिया, जो इस पहल के लिए व्यापक समर्थन को रेखांकित करता है।

ये भी पढ़ें: उंगलियां नहीं होने के कारण नहीं बन पा रहा था आधार कार्ड, केंद्रीय मंत्री के दखल के बाद हुआ समाधान

Hindi News / National News / “दो धागे श्री राम के लिए” अभियान ने पकड़ी गति, राम लला के कपड़ों के लिए पुणे में लोग कात रहे धागे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.