bell-icon-header
राष्ट्रीय

Trending Quiz: देश का वो कौनसा शहर है जिसे UNSECO ने घोषित किया ‘साहित्य शहर’?

Trending Quiz : यूनेस्को ने दिया खिताब, केरल हर साल 23 जून को मनाएगा जश्नपोट्टक्कड़ और वैको बशीर के लिए पहचाने जाने वाला कोझिकोड़ देश का पहला ‘साहित्य शहर’

नई दिल्लीJun 25, 2024 / 09:13 am

Anish Shekhar

General Knowledge Trending Quiz : केरल के कोझिकोड शहर को यूनेस्को ने भारत का पहला ‘साहित्य शहर’ घोषित किया है। अक्टूबर 2023 में कोझिकोड को ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क’ की साहित्य श्रेणी में स्थान मिला था। शहर को एस.के. पोट्टक्कड़ और वैको मुहम्मद बशीर जैसे महान साहित्यकारों के लिए जाना जाता है।
राज्य के स्थानीय स्वशासन मंत्री एम.बी. राजेश ने कहा कि कोझिकोड नगर निगम के कुशल कामकाज की बदौलत शहर ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहर को पीछे छोडक़र ‘साहित्य शहर’ का खिताब हासिल किया। कोझीकोड दुनिया के उन प्रतिष्ठित शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जिसमें चेक गणराज्य का प्राग, इटली का मिलान, ब्रिटेन का एडिनबर्ग, फ्रांस का अंगौलेमे, पाकिस्तान का लाहौर और इंडोनेशिया का जकार्ता शामिल है। केरल सरकार ने ऐलान किया कि अगले साल से 23 जून को कोझिकोड साहित्य शहर दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्थानीय स्वशासन विभाग के बयान के मुताबिक इस दिन छह श्रेणियों में विशेष पुरस्कारों का ऐलान किया जाएगा।

दस्तावेज बने आधार

कोझीकोड को यूनेस्को का खिताब आइआइटी कालीकट के विद्यार्थियों की एक रिपोर्ट के बाद मिला। इसमें क्षेत्र के साहित्यिक इतिहास का दस्तावेजीकरण किया गया था। इसमें पुस्तकालयों और प्रकाशन गृहों का नक्शा तैयार कर विस्तृत विश्लेषण किया गया। दस्तावेजों को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की मंजूरी के बाद यूनेस्को के समक्ष पेश किया गया।

श्रीनगर को मिला ‘विश्व शिल्प नगरी’ का दर्जा

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर को विश्व शिल्प परिषद ने ‘विश्व शिल्प नगरी’ का दर्जा दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह दर्जा मिलने से हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा पर्यटन और बुनियादी ढांचे का विकास होगा।

Hindi News / National News / Trending Quiz: देश का वो कौनसा शहर है जिसे UNSECO ने घोषित किया ‘साहित्य शहर’?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.