scriptअमरनाथ यात्रा का तीसरा जत्था रवाना, अब 28 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन | Patrika News
राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा का तीसरा जत्था रवाना, अब 28 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ तीर्थयात्रा के दूसरे दिन रविवार को करीब 15,000 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए।

जम्मूJul 01, 2024 / 06:07 am

Anand Mani Tripathi

अमरनाथ यात्रा के लिए 6,619 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रविवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुआ। 319 वाहनों के काफिले की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन तीर्थयात्रियों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
52 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। अमरनाथ यात्रा अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक नूनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शनिवार को शुरू हुई।

दो दिनों में 28 हजार लोगों ने किए दर्शन

अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन रविवार को लगभग 15,000 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए। दो दिन में यह संख्या पहले 28 हजाार पार कर चुकी है। रविवार को 14,717 तीर्थयात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इसमें 9,979 पुरुष व 3,439 महिलाएं शामिल हैं। एक हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी, 83 बच्चों और दो ट्रांसजेंडरों ने भी तीर्थयात्रा की। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने हिमलिंग के दर्शन किए थे।

Hindi News/ National News / अमरनाथ यात्रा का तीसरा जत्था रवाना, अब 28 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

ट्रेंडिंग वीडियो