bell-icon-header
राष्ट्रीय

Shocking: देश के इस हिस्से में रात के बाद सीधे हो रही दोपहर! सूर्य की ज्वाला ने लोगों को किया परेशान

Weather Update: उत्तर भारत में पारा सभी सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आमादा है। धोरों के बीच बसे बाड़मेर में जहां 48.8 डिग्री तापमान पहुंच गया है तो वहीं मध्य प्रदेश के गुना में भी 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरात के अहमदाबाद में 46.6 डिग्री तापमान रहा।

नई दिल्लीMay 24, 2024 / 06:23 pm

Anish Shekhar

इस रात की अब नहीं होती सुबह, दोपहर आठो पहर सीने में आग लिए तना खड़ा रहता है। उत्तर भारत के अमूमन सभी शहरों का यही हाल है। जहां सुबह 7 बजे भी तापमान इतना होता है कि लगता है जैसे सीधे दोपहर हो गई। राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब तक में यही स्तिथि है।
उत्तर भारत में पारा सभी सभी रिकॉर्ड तोड़ने को आमादा है। धोरों के बीच बसे बाड़मेर में जहां 48.8 डिग्री तापमान पहुंच गया है तो वहीं मध्य प्रदेश के गुना में भी 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरात के अहमदाबाद में 46.6 डिग्री तापमान रहा।
हालात यह हो चुके हैं कि 10 बजे के बाद ही कई शहरों में गर्मी के चलते कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को आगामी कुछ दिन और राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है। IMD के ताजा अलर्ट के अनुसार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 26 मई, 2024 को उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर चलने की संभावना है तथा जम्मू एंव कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र एंव कच्छ के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर चलने की संभावना है।

Hindi News / National News / Shocking: देश के इस हिस्से में रात के बाद सीधे हो रही दोपहर! सूर्य की ज्वाला ने लोगों को किया परेशान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.