पांच साल में राजस्थान से 22000 करोड़ रुपए वसूले
राजस्थान में टोल वसूली (Toll collection in Rajasthan) की राशि साल-दर साल बढ़ रही है। जहां 2019 में यह राशि 3619 करोड़ रुपए थी, वहीं 2023-24 में बढक़र 5954 करोड़ पर पहुंच गई। पांच साल में राजस्थान के टोल नाकों पर वाहनों से करीब 22097 करोड़ रुपए वसूले गए हैं। मध्यप्रदेश में टोल वसूली 2019 के 1809 करोड़ से बढक़र 2023-24 में 3766 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। यहां पांच साल में 13236 करोड़ रुपए की वसूली हुई है।अजमेर-दिल्ली हाइवे कर रहा मालामाल
अजमेर-दिल्ली हाइवे पर भले ही वाहन चालक लंबे-लंबे जाम से परेशान होते हो, लेकिन कमाई के मामले में इसके दो टोल नाकों (शाहजहांपुर एवं ठीकरिया) ने रिकॉर्ड तोड़ रखा है। पिछले पांच साल में इन दोनों नाकों से करीब 3000 रुपए टोल टैक्स वसूला गया। इससे आगे गुजरात का भरथाना टोल नाका है, जहां 2043.80 करोड़ रुपए वसूले हैं।बिना रुके टोल वसूली अभी दूर की कौड़ी
केंद्र सरकार ने टोल नाकों पर बिना रुके ऑटोमैटिक टोल वसूली की योजना बनाई है लेकिन इसे सब जगह लागू करना अभी दूर की कौड़ी है। नेशनल हाईवे के कुछ हिस्सों पर ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) सिस्टम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फिलहाल कर्नाटक के बेंगलुरु-मैसूर हाइवे और हरियाणा के पानीपत-हिसार रूट पर परीक्षण किया गया है।Top 10 राज्य
राजस्थान 142 उत्तर प्रदेश 102 मध्यप्रदेश 86 महाराष्ट्र 81 आंध्र प्रदेश 68 तमिलनाडु 67 कर्नाटक 61 दिल्ली 51 गुजरात 46 पंजाब 39