भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर 5 फरवरी, 2024 को भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं राजस्थान में 4 फरवरी को छिटपुट ओलावृष्टि होगी। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज़ हवा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश,पंजाब और उत्तरप्रदेश में 4 फरवरी 2024 को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 फरवरी को छिटपुट ओलावृष्टि और तेज़ हवा चलने की संभावना है।