राष्ट्रीय

देश ने 1 जुलाई को खटाखट दिवस मनाया, लोग अपने बैंक का खाता चेक कर रहे थे, PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Khatkhat Diwas राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर शब्दों का बाण चलाया।

नई दिल्लीJul 02, 2024 / 05:38 pm

Prashant Tiwari

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर शब्दों का बाण चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह झूठ लग गया है। वो हर चीज पर झूठ बोल रहे थे। लेकिन झूठ से देश का विकास नहीं होता है।
देश ने 1 जुलाई को खटाखट दिवस मनाया-PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सभापति जी देश ने 1 जुलाई को खटाखट दिवस मनाया। देश की करोड़ों गरीबों गरीब महिलाओं और बहनों की उम्मीद कल टूटी है। लोग कल अपने बैंक खाता चेक कर रहे थे। लेकिन उनके खाते में 8500 रुपये नहीं आया।
13 राज्यों में सीटें 0 और बन रहे हीरो-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग 99 सीटों पर उछल रहे हैं, वो 13 राज्यों में खाता नहीं खोल पाई है। लेकिन वो हीरो बन रहे हैं। कांग्रेस 16 राज्यों में अपने दम पर लड़ी लेकिन कही भी उसका स्ट्राइक रेट 25 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हैं। कांग्रेस ने अपने दम पर नहीं सहयोगियों के कंधों पर चढ़कर सीटें बढ़ाई है।
ये भी पढ़ें: 13 राज्यों में सीटें 0 और बन रहे हीरो, PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना

Hindi News / National News / देश ने 1 जुलाई को खटाखट दिवस मनाया, लोग अपने बैंक का खाता चेक कर रहे थे, PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.