bell-icon-header
राष्ट्रीय

Lok Sabha elections 2024: पीएम मोदी सभी मोर्चों पर जाएंगे, 1 से 10 मार्च तक बड़े आयोजनों से माहौल बनाएगी भाजपा

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मार्च में पीएम मोदी(PM Modi) का BJP विशेष मिशन शुरू हो रहा है। वह सभी मोर्चों पर जाएंगे। पढ़िए नवनीत मिश्र की विशेष रिपोर्ट…

Feb 22, 2024 / 06:25 am

Anand Mani Tripathi

Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा ने सभी मोर्चों के सम्मेलनों के जरिए देश भर में माहौल बनाने की तैयारी की है। हाल ही में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में 10 मार्च तक के कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा पर मंथन हुआ। एक से लेकर 10 मार्च तक बड़े आयोजनों के जरिए पार्टी हर वर्ग में हलचल पैदा करने की कोशिश करेगी। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी प्रस्तावित है।

पश्चिम बंगाल में लगातार महिला हिंसा की घटनाओं को देखते हुए महिला मोर्चा ने 6 मार्च को बारासात में बड़े सम्मेलन की योजना बनाई है। इसी तरह 4 मार्च को युवा मोर्चा का नागपुर में सम्मेलन होना है। वहीं एक से 5 मार्च के बीच पटना में ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन प्रस्तावित है। अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी दिल्ली में बड़े सम्मेलन की रणनीति बनाई है।

 

 


– एसटी मोर्चा की ओर से जिलास्तर पर सामाजिक सम्मेलन
– किसान मोर्चा करेगा एक लाख गांवों में परिक्रमा
– महिला मोर्चा स्वयं सहायता समूहों तक पहुंचेगा
– युवा मोर्चा को दो लाख युवा चौपाल लगाएगा।
– एससी मोर्चा एक लाख दलित बस्तियों में जाएगा।

 

 

ओबीसी मोर्चा- 1-5 मार्च
युवा मोर्चा- 4 मार्च
महिला मोर्चा- 6 मार्च
किसान मोर्चा- 9-10 मार्च

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / Lok Sabha elections 2024: पीएम मोदी सभी मोर्चों पर जाएंगे, 1 से 10 मार्च तक बड़े आयोजनों से माहौल बनाएगी भाजपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.