Mehbooba Mufti in Bharat jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 30 जनवरी को यह यात्रा जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी। शनिवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा से शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच यह यात्रा जारी है। शनिवार को इस यात्रा में जम्मू कश्मीर के प्रमुख राजनीतिक दल पीडीपी की शीर्ष नेता महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं। अवंतीपोरा में बेटी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में बेटी के साथ महबूबा मुफ्ती शामिल हुईं। दोनों कुछ दूर तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते नजर आए। देंखे वीडियो।
•Jan 28, 2023 / 11:41 am•
Prabhanshu Ranjan
Hindi News / Videos / National News / बेटी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं PDP चीफ महबूबा मुफ्ती, राहुल गांधी संग की पदयात्रा