bell-icon-header
राष्ट्रीय

Nvidia : एप्पल को पीछे छोड़ एनवीडिया बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी, पहली कौन?

एनवीडिया का शेयर एक महीने में 35% चढ़ा, 2024 में 160% तो पिछले एक साल में आई 222% की तेजी। एनवीडिया की बाजार पूंजी 3 ट्रिलियन डॉलर के पार यानी 245 लाख करोड़ रुपए हो गई है, यह फ्रांस और ब्रिटेन की पूरी जीडीपी के बराबर है।

नई दिल्लीJun 07, 2024 / 08:27 am

Paritosh Shahi

Nvidia : एआइ के दम पर सेमीकंडक्टर बनाने वाली अमरीकी कंपनी एनवीडिया कॉर्प आइफोन बनाने वाली कंपनी एपल को पीछे छोड़ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 3.06 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक हो गया। कंपनी सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट से पीछे है, जिसकी बाजार वैल्यू 3.10 ट्रिलियन डॉलर है। इस बीच भारतीय शेयर बाजार में 4 जून की भारी गिरावट के बाद रिकवरी जारी है। बाजार लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी में बंद हुआ। सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% चढ़े, वहीं स्मॉल और माइक्रोकैप इंडेक्स में 3% से अधिक तेजी आई। गुरुवार को सेंसेक्स 692 अंक चढक़र 75,074 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 0.88% उछलकर 22,821 पर बंद हुआ। इससे निवेशकों की संपत्ति 8 लाख करोड़ रुपए बढ़ी।

दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियां

फर्म बाजार पूंजी 2024 में शेयर चढ़े
माइक्रोसॉफ्ट 3.16 14.5%
एनवीडिया 3.06 160%
एपल 3.0 5.26%
गूगल 2.19 27.5%
अमेजन 1.90 21.8%
स. आरामको 1.53 -14.4%
मेटा (फेसबुक) 1.25 42.8%
एक हफ्ते में ऐसे बढी़-घटी निवेशकों की संपत्ति

तिथि लिस्टेड कंपनियों की बाजार पूंजी बाजार पूंजी में बदलाव

31 मई 412.13 1.77
3 जून 425.93 13.79
4 जून 394.84 -31.08
5 जून 408.07 13.23
6 जून 415.89 7.82
(सभी आंकड़े लाख करोड़ रुपए में)

छोटी कंपनियों के शेयर में अधिक तेजी

इंडेक्स उछाल
सेंसेक्स 0.93%
निफ्टी 50 0.88%
निफ्टी 500 1.47%
निफ्टी मिडकैप 2.24%
निफ्टी स्मॉलकैप 3.25%
निफ्टी माइक्रोकैप 3.15%

इन सेक्टर्स के शेयर अधिक चढ़े

इंडेक्स तेजी
निफ्टी रियल्टी 4.69%
निफ्टी मीडिया 3.68%
पीएसयू बैंक 2.92%
निफ्टी आइटी 2.83%
ऑयल एंड गैस 2.37%
निफ्टी मेटल 1.43%

Hindi News / National News / Nvidia : एप्पल को पीछे छोड़ एनवीडिया बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी, पहली कौन?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.