bell-icon-header
राष्ट्रीय

नीतीश कुमार आज रात अपने पद से देंगे इस्तीफा! कल 9वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ

Nitish Kumar will resigns from his post: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार देर रात अपने पद से इस्तीफा देंगे। और रविवार को बिहार के सीेएम के तौर पर 9वीं बार शपथ लेंगे।

Jan 27, 2024 / 09:16 pm

Prashant Tiwari

 

आखिरकार दो दिन तक चले सियासी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि अब वह रविवार को शाम 4 बजे बिहार के सीेएम के तौर पर 9वीं बार शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। लेकिन जुलाई 2022 में भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए थे।

 

देर शाम राजभवन जाकर देंगे इस्तीफा

नीतीश कुमार शनिवार आज देर शाम अपने सहयोगियों के साथ राजभवन पहुंचकर सूबे के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार कल शाम को बिहार के सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। वहीं, इस पूरे मुद्दे पर उनकी सहयोगी रही राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस लगातार हमलावर है।

tejashwi_2.jpg

 

तेजस्वी को सीएम बनाने में जुटे लालू

सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने राज्यपाल आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि लालू यादव राज्यपाल से मिलकर बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा 78 सीटें मिली थी। वहीं, आरजेडी को 75 सीटों पर जीत मिली थी। (हालांकि बाद में एआईएमआईएस के 5 में से 4 विधायकों ने आरजेडी का दामन थाम लिया इसके बाद आरजेडी बिहार विधानसभा में कुल 79 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई)।

विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ ही लालू यादव के पास कांग्रेस के 19 और लेफ्ट के 16 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में वह राज्यपाल से सरकार बनाने और बहुमत साबित करने का समय मांग सकते है। लेकिन लालू प्रसाद को समय मिलेगा या नहीं ये राज्यपाल के विवेक पर तय होगा।

cm_nitish.jpg

18 साल में 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष लालू यादव कल बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर कल 18 साल में 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद ये तीसरी बार है जब वह पांच साल के सीएम पद की शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ें: नीतीश के NDA में जाने की खबरों पर बोले खरगे- “पता नहीं उनके मन में क्या है”

Hindi News / National News / नीतीश कुमार आज रात अपने पद से देंगे इस्तीफा! कल 9वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.