bell-icon-header
राष्ट्रीय

Monsoon Update: अगले 48 घंटे इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया

Monsoon Update: मौसम विभाग ने यह बताया है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

नई दिल्लीJun 08, 2024 / 02:58 pm

Shaitan Prajapat

Monsoon Update: उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला। मानसून की केरल में एंट्री होने के बाद मौसम में बदलाव आया है। बीते दो दिनों से कई राज्यों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। कई राज्यों में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इससे तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह बताया है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जो तापमान को कम करेगी और लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी।

भारी बारिश की चेतावनी जारी

IMD ने 9 जून से कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटों पर बारिश की गतिविधियों में वृद्धि का ऐलान कर दिया है। 10 जून तक गोवा, कर्नाटक, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश को लेकर चेतवानी जारी की गई है। केरल में कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम का मिजाज

इसी बीच उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। हाल ही में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद अब तापमान में कमी आई है और बारिश के आसार हैं। दिल्ली में हल्की बारिश और तेज़ हवाओं ने लोगों को कुछ राहत दी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम के अस्थिर रहने की भविष्यवाणी की है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी-तूफान शामिल हैं।

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों जैसे ​मेघालय, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बारिश की संभावना है।

बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा का मौसम

दिल्ली और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में पिछले कुछ दिनों में तापमान में कमी आई है, जो गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की बात है। दिल्ली और एनसीआर बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी बारिश हो सकती है। आज कई जगह बादल छाए हुए है। तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में धूल भरी आंधी और बारिश

राजस्थान में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती है। बीते ​दो दिन से कई राज्यों में धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर, नागौर, बीकानेर सहित कई जिलों में साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
यह भी पढ़ें

PM मोदी की आयुष्मान भारत योजना में इलाज हुआ बंद, छह महीनों से करोड़ों रुपए बकाया


यह भी पढ़ें

NDA की नई सरकार में शामिल होते ही चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की संपत्ति 5 दिन में 535 करोड़ रुपये बढ़ी, बेटे को भी 237 करोड़ का फायदा


यह भी पढ़ें

24 दिनों से जेल में बंद है कांग्रेस के मंत्री: न इस्तीफा दिया, न ही CM ने हटाया, विकास कार्यों पर लगा ‘ब्रेक’!


Hindi News / National News / Monsoon Update: अगले 48 घंटे इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.