bell-icon-header
राष्ट्रीय

Modi 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगा विपक्ष! ममता-खरगे-जयराम समेत इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

Modi 3.0 Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज, रविवार 9 जून, 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे राजनेता होंगे।

नई दिल्लीJun 09, 2024 / 08:16 am

Akash Sharma

Modi 3.0 Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज, रविवार 9 जून, 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे राजनेता होंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए TMC नेता ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण दिया गया है। इस निमंत्रण पर विपक्ष के नेताओं ने दी ये प्रतिक्रियाएं


कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिला निमंत्रण


Modi सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फोन आया है। हालांकि, उनका कहना है कि वह जाएंगे या नहीं अभी फैसला नहीं किया है।


ममता बनर्जी और जयराम रमेश ने दी प्रतिक्रिया

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने शपथ ग्रहण में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल नहीं होगी। मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “हमारे लिए कोई निमंत्रण नहीं आया है। 2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी के लिए नैतिक हार है। मोदी मुद्दा है और मोदी को 240 सीटें मिलती हैं। पंडित नेहरू को 1952, 1957, 1962 में दो तिहाई बहुमत मिला, उन्हें 370 सीटें और उससे भी ज़्यादा सीटें मिली थी। पिछले 10 साल में संसद पर बुलडोजर चलाया गया है।

Hindi News / National News / Modi 3.0 शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगा विपक्ष! ममता-खरगे-जयराम समेत इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.