bell-icon-header
राष्ट्रीय

Smartphones में लगवा रहें हैं नया स्क्रीन गार्ड, इन बातों का ध्यान रखकर चुने Mobile के लिए बेस्ट टेम्पर्ड ग्लास 

Smartphone Tempered Glass : स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन गार्ड लगवाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं नया स्क्रीन गार्ड (Screen Guard) लेते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

नई दिल्लीJul 29, 2024 / 11:19 am

Akash Sharma

smartphone tempered glass screen protector

Mobile Phone Tempered Glass: स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन गार्ड (Screen Guard) लगवाना जरूरी होता है। यह फोन की स्क्रीन को स्क्रैच लगने और टूटने से बचाता है। बाजार में ढेरों स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास उपलब्ध हैं। ऐसे में आप दुकान पर जाकर या ऑनलाइन ऑर्डर करके भी घर मंगवा सकते हैं। स्मार्टफोन (Smartphone) नया स्क्रीन गार्ड लगवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं नया स्क्रीन गार्ड लेते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए-
How to Choose Best mobile tempered glass

स्क्रीन गार्ड लगवाने से पहले कर लें ये जांच

स्क्रीन गार्ड खरीदते समय सबसे पहले यह जांच कर लें कि इसमें सभी फंक्शन के लिए 5-होल कटआउट और सेंसर ओपनिंग शामिल हैं या नहीं। इसके साथ ही टेम्पर्ड ग्लास परफेक्ट साइज में होना चाहिए, ताकि फोन की स्क्रीन को फुल कवरेज मिले। कई बार जेब में रखे रहने के दौरान चाबी या अन्य किसी वस्तु से इस पर रगड़ पड़ जाती है और यह फोन की स्क्रीन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में स्क्रीन गार्ड में एंट्री-स्क्रैच प्रोपर्टी होनी चाहिए।
Mobile phone tempered screen guard best glass
Mobile phone tempered screen guard

अच्छा स्क्रीन गार्ड की ये हैं पहचान

एक अच्छा स्क्रीन गार्ड हर बार फोन चलाने के दौरान स्क्रीन पर स्मूथ टच वाला फील देता है। घटिया स्क्रीन गार्ड रफ ग्लास फर्म से बनाए जाते हैं, जिनमें स्मूथ टच नहीं मिलता। कई बार आप ऑयल और डस्ट वाले हाथ से फोन इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे स्क्रीन पर निशान आ जाते हैं, इसलिए, यह एंटी फिंगरप्रिंट और ऑयल गुण से लैस होना जरूरी है। शैटर-प्रूफ स्क्रीन गार्ड फोन नीचे गिरने पर ऑरिजनल डिस्प्ले को टूटने से भी बचाता है।

Hindi News / National News / Smartphones में लगवा रहें हैं नया स्क्रीन गार्ड, इन बातों का ध्यान रखकर चुने Mobile के लिए बेस्ट टेम्पर्ड ग्लास 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.