राष्ट्रीय

Mann Ki Baat: लोकसभा चुनाव के बाद आज पहली बार होगी ‘मन की बात’, PM Modi झारखंड के इस गांव की महिलाओं से करेंगे संवाद 

Man Ki Baat: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आज पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 111वां एपिसोड (Man Ki Baat Episode 111) आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नई सरकार के एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं।

नई दिल्लीJun 30, 2024 / 09:41 am

Akash Sharma

मन की बात प्रोग्राम में बोलते पीएम मोदी। (फाइल फोटो)

Man Ki Baat: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आज पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 111वां एपिसोड (Man Ki Baat Episode 111) आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) नई सरकार के एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं। पीएम मोदी (PM Modi) आज, 30 जून को गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांडे गांव की महिलाओं से मन की बात कार्यक्रम में संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री उन महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे जो गांव में रहकर कृषि उत्पाद के पारंपरिक साधनों की लौ दुनिया में बिखेर रही हैं। इस संवाद में ढेकी और जाता से खाद्य पदार्थों को तैयार कर उसका ई-कॉमर्स (E-Commerce) से व्यापार करने वाली 28 वर्षीय प्रेरणा मिश्रा और उनसे जुड़ी अंबिका उपाध्याय सहित 40 से अधिक ग्रामीण महिलाएं शामिल होंगी। दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर भाजपा नेता मन की बात कार्यक्रम सुनेगें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज कर्नाटक संघ सभागार में कार्यक्रम सुनेंगे। 

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है ब्रॉडकॉस्ट


मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें चीनी, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर की ओर से किया जाता है।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड हुआ था प्रसारित 

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। 

Hindi News / National News / Mann Ki Baat: लोकसभा चुनाव के बाद आज पहली बार होगी ‘मन की बात’, PM Modi झारखंड के इस गांव की महिलाओं से करेंगे संवाद 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.