राष्ट्रीय

LPG Price Reduced: सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए के शहर में कितना हुआ एलपीजी का दाम

LPG Price Reduced: गैस का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। माह के पहले ही दिन इसके दाम में कटौती कर दी गई है। आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर में कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर…

नई दिल्लीJul 01, 2024 / 07:11 am

Anand Mani Tripathi

LPG Price Reduced: माह के पहले ही दिन बड़ी खुशखबरी आई है। एलपीजी गैस की कीमत सिलेंडर कम हो गई है। इसमें 30 से 31 रुपए की कटौती की गई है। यह कटौती 1 जुलाई से लागू हो जाएगी। यह कटौती 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक गैस के लिए की गई है। इससे रेस्टोरेंट और ढाबों का खाना सस्ता होगा। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LPG Price: कहां कितना सस्ता हुआ सिलेंडर?

दिल्ली 30 रुपए सस्ता अब 1646 रुपए में मिलेगा।
कोलकाता 31 रुपए सस्ता अब 1756 रुपए में मिलेगा।
मुंबई 31 रुपए सस्ता अब 1598 रुपए में मिलेगा।
चेन्नई 30 रुपए सस्ता अब 1809.50 रुपए में मिलेगा।
पटना में अब 19 किलोग्राम का सिलेंडर 1915.5 रुपए में मिलेगा।
अहमदाबाद में 19 किलोग्राम का सिलेंडर 1665 रुपए में मिलेगा।

LPG Price: घरेलू एलपीजी सिलेंडर?

दिल्ली में 803 रुपए का मिल रहा है।
कोलकाता में 803 रुपए का मिल रहा है।
मुंबई में 802.50 रुपए का मिल रहा है।
चेन्नई में 818.50 रुपए का मिल रहा है।

Hindi News / National News / LPG Price Reduced: सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए के शहर में कितना हुआ एलपीजी का दाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.