scriptLok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी की संपत्ति जान आप रह जाएंगे हैरान, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं राहुल गांधी? | Lok Sabha Elections 2024 You will be surprised to know the assets and education Of Rahul Gandhi | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी की संपत्ति जान आप रह जाएंगे हैरान, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं राहुल गांधी?

Lok sabha elections 2024:भाजपा और कांग्रेस के लिए नाक की लड़ाई बन चुकी अमेठी और रायबरेली का माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस ने आखिरकार राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव में उतार दिया है।

नई दिल्लीMay 03, 2024 / 09:30 pm

Anand Mani Tripathi

Lok sabha elections 2024:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार रायबरेली से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतार दिया। रायबरेली से राहुल गांधी ने शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया। इस प्रकिया में उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा भी किया है। राहुल गांधी ने अपनी कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपए बताई है। इसमें नौ करोड़ रुपए की चल संपत्ति है और 11 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एमफिल की डिग्री हासिल की है। राहुल गांधी के प्रस्तावकों में पंकज तिवारी, मोहम्मद इलियास उर्फ मन्नी, सुशील कुमार पासी और अजयपाल सिंह है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी वार्षिक आय 22 लाख रुपए से अधिक बताई है। इसके अलावा उन्होंने अपनी चल संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक और पत्नी की चल सम्पति 34 लाख के ऊपर दर्शायी है। अचल संपत्ति दो करोड़ रुपए की है। दिनेश प्रताप सिंह की उच्चतम शिक्षा स्नातक है। दिनेश प्रताप सिंह के प्रस्तावक बुद्धिलाल पासी, सतेंद्र कुमार, अंजली मौर्य और गिरीश नारायण पांडे है।
रायबरेली का बदल गया है समीकरण
भाजपा से चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह को 2019 में सोनिया गांधी ने शिकस्त दी थी। उस समय दिग्गज नेता अदिति सिंह कांग्रेस में थी ओर मनोज पांडे सपा से विधायक थे। उस समय गठबंधन था। इस बार यह स्थिति बदल गई है। मनोज पांडे बागी हैं और आदिति सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब देखना यह है कि रायबरेली की क्या राय बनती है?

Hindi News/ National News / Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी की संपत्ति जान आप रह जाएंगे हैरान, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं राहुल गांधी?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो