वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी वार्षिक आय 22 लाख रुपए से अधिक बताई है। इसके अलावा उन्होंने अपनी चल संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक और पत्नी की चल सम्पति 34 लाख के ऊपर दर्शायी है। अचल संपत्ति दो करोड़ रुपए की है। दिनेश प्रताप सिंह की उच्चतम शिक्षा स्नातक है। दिनेश प्रताप सिंह के प्रस्तावक बुद्धिलाल पासी, सतेंद्र कुमार, अंजली मौर्य और गिरीश नारायण पांडे है।
रायबरेली का बदल गया है समीकरण
भाजपा से चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह को 2019 में सोनिया गांधी ने शिकस्त दी थी। उस समय दिग्गज नेता अदिति सिंह कांग्रेस में थी ओर मनोज पांडे सपा से विधायक थे। उस समय गठबंधन था। इस बार यह स्थिति बदल गई है। मनोज पांडे बागी हैं और आदिति सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब देखना यह है कि रायबरेली की क्या राय बनती है?