scriptLok Sabha Elections 2024: सूरत, इंदौर अब पुरी में गिरा कांग्रेस का विकेट, प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने लौटाया टिकट…जानिए आखिर कैसे हुआ खेल? | Lok Sabha Elections 2024: Congress' wicket fell in Surat, Indore and now Puri, candidate Sucharita Mohanty returned the ticket... know how the game happened? | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: सूरत, इंदौर अब पुरी में गिरा कांग्रेस का विकेट, प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने लौटाया टिकट…जानिए आखिर कैसे हुआ खेल?

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) की पुरी(Puri) लोकसभा उम्मीदवार सुचरिता मोहंती(Sucharita Mohanty) ने चुनाव अभियान के लिए पैसा न मिलने के कारण टिकट लौटा दिया है।

नई दिल्लीMay 04, 2024 / 12:46 pm

Anand Mani Tripathi

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ आईपीएल जारी है। राजनीति भी इससे प्रभावित नजर आ रही है। भाजपा जहां एक के बाद एक मैदान मार रही है तो वहीं कांग्रेस का कई बड़े शहरों में विकेट गिरते जा रहे हैं। पहले सूरत फिर इंदौर और अब पुरी के प्रत्याशी का विकेट गिर चुका है।
कांग्रेस(Congress) की पुरी(Puri) लोकसभा उम्मीदवार सुचरिता मोहंती(Sucharita Mohanty) ने पार्टी का टिकट लौटा दिया है। उन्होंने कहा कि है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें चुनाव के लिए फंड नहीं दे रही है। इससे उनका चुनाव अभियान प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगी।
सुचरिता मोहंती ने इस संबंध में एआईसीसी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल को भी पत्र लिखकर जानकारी दी है। मोहंती ने बताया कि ओडिशा प्रभारी डॉ.अजॉय कुमार ने उन्हें स्पष्ट रूप से खुद के पैसे पर चुनाव लड़ने के लिए कहा तो उन्होंने टिकट को वापस करने का फैसला किया।
संबित पात्रा का रास्ता हुआ साफ
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी सुचरिता मोहंती का मुकाबला इन्हीं से था। अब मोहंती के टिकट लौटने के बाद पात्रा का रास्ता आसान होता दिखाई दे रहा है। संबित पात्रा पिछली बार भी इसी सीट से चुनाव मैदान में थे।

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: सूरत, इंदौर अब पुरी में गिरा कांग्रेस का विकेट, प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने लौटाया टिकट…जानिए आखिर कैसे हुआ खेल?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो