गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री और 1998 से 2004 तक सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहें हैं। सबसे लंबे समय तक वह विपक्ष के नेता भी रहे हैं। वह भाजपा के सह-संस्थापकों में से एक रहे। वह 14 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सदस्य बन गए। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और इस आंदोलन को उन्होंने घर घर पहुंचाने का काम किया।
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य…
1927 नवंबर 8 को लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म कराची में हुआ1941 में चौदह साल की उम्र में वह आरएसएस में शामिल
1951 में भारतीय जनसंघ के सदस्य बने और संसदीय मामलों के प्रभारी बनें
1965 में कमला आडवाणी से शादी की और उनका एक बेटा जयंत और एक बेटी प्रतिभा है।
1980 में वह अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भाजपा के संस्थापक सदस्यों बने
1989 में वह पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए