राष्ट्रीय

JDU को आज मिल सकता है नया कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली में बैठक आज, इस नेता का नाम आया सामने

JDU Meeting: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में हो रही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। जदयू में एक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।

नई दिल्लीJun 29, 2024 / 11:32 am

Akash Sharma

JDU Meeting: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में हो रही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। जदयू में एक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मिशन 2025 की रूपरेखा भी बैठक में तय की जाएगी। बता दें कि 2025 में बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं।

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का होगा ऐलान

इस बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान हो सकता है। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते नीतीश कुमार अध्यक्षता करेंगे। कार्यकारिणी की बैठक में पटना से पार्टी के तमाम बड़े नेता भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। दो दिवसीय बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा औग दूसरे राज्यों में पार्टी के विस्तार किए जाने पर चर्चा होगी। जेडीयू को आज नया कार्यकारी अध्यक्ष मिल सकता है।
संजय झा का नाम रेस में सबसे आगे है। आज दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / JDU को आज मिल सकता है नया कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली में बैठक आज, इस नेता का नाम आया सामने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.