bell-icon-header
राष्ट्रीय

पेट्रोल डीजल के बाद अब CNG हुई महंगी, जानिए क्या है नया रेट

CNG Expensive: महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमते बढ़ने के बाद अब CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दाम बढ़ गए है।

नई दिल्लीJun 22, 2024 / 12:15 pm

Shaitan Prajapat

CNG Expensive: महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमते बढ़ने के बाद अब CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दाम बढ़ गए है। इस मूल्य वृद्धि का व्यापक असर आम जनता पर पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो अपने वाहनों में CNG का उपयोग करते हैं या जिनका व्यापार इससे जुड़ा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं। सीएनजी के दाम में एक रुपए प्रतिकिलो की बढ़ोतरी गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

मार्च में 2.50 रुपए की हुई कटौती

राहत की बात यह है कि करनाल और कैथल में सीएनजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले मार्च 2024 में सीएनजी के दाम में 2.50 रुपए की कटौती हुई थी।

जानिए क्या है नया रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी 74.09 प्रति किलोग्राम में बिक रही थी। अब एक रुपए की बढ़ोतरी के साथ 75.09 प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुग्राम में सीएनजी के दाम नहीं बढ़े है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 78.70 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर सीएनजी के दाम 79.70 रुपए प्रति किलो में हो गया।

महंगाई का असर

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब CNG की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों की जेब पर और अधिक भार पड़ेगा। परिवहन लागत में वृद्धि होगी, जिससे विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

परिवहन क्षेत्र पर असर

ऑटो रिक्शा, टैक्सी, और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के किराए में वृद्धि हो सकती है।
लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सेवाओं की लागत भी बढ़ेगी, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतें प्रभावित होंगी।

व्यावसायिक प्रभाव

व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को भी इस मूल्य वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। उनके उत्पादों और सेवाओं की लागत बढ़ेगी, जिससे उनका लाभ मार्जिन कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें

देश में एंटी-पेपर लीक कानून लागू: 10 साल की कैद, एक करोड़ तक जुर्माना


यह भी पढ़ें

School Closed: पंजाब, दिल्ली और यूपी सहित इन राज्यों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानिए किस तारीख तक नहीं चलेगी क्लास


यह भी पढ़ें

Agnipath Scheme: क्या अग्निपथ योजना में बदलाव करने जा रही मोदी सरकार? फेरबदल की खबर पर केंद्र ने दिया ये जवाब


Hindi News / National News / पेट्रोल डीजल के बाद अब CNG हुई महंगी, जानिए क्या है नया रेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.