bell-icon-header
राष्ट्रीय

तीसरी बेटी पैदा होने की आशंका में ससुराल वाले बन गए जान के दुश्मन, पीट-पीटकर ली बहू की जान

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में 30 वर्षीय महिला को उसके ससुरवालों ने पहले पीटा और बाद में उसे फंदे से लटकाकर मार डाला।

Oct 27, 2023 / 08:50 am

Prashant Tiwari


नालंदा के बिहार शरीफ में ससुराल वालों ने एक गर्भवती महिला को बेटी होने की आशंका में पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद महिला का शव फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक सात साल पूर्व नवादा जिला के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारी गांव निवासी कुसुम कुमारी (30) की शादी मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव निवासी उदित चौहान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक-ठाक रहा लेकिन बेटी पैदा होने के बाद ससुराल वालों को कुसुम को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

 

दो बेटी और एक बेटे की मां थी महिला

कुसुम देवी की बहन मालती देवी ने आरोप लगाया कि बहन के ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताड़ित किया करते थे। दो साल से उसकी बहन मायके नहीं आई थी। कुसुम देवी छह माह की गर्भवती थी। ससुरालवालों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। उन्हें इस बात का पता चल गया कि उसे फिर बेटी होने वाली है। इस पर ससुराल वालों उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। कुसुम देवी के पहले से दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा मूक-बधिर है।

ससुराल के लोग घर छोड़ हुए फरार

मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फंदे पर महिला की शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मायके वालों को भी ग्रामीणों के सहयोग से इस बात की सूचना दी गई। फिलहाल ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: अमरीका में नहीं रूक रही हिंसा, लगातार दूसरे दिन गोलीबारी में 18 की मौत, 13 घायल

Hindi News / National News / तीसरी बेटी पैदा होने की आशंका में ससुराल वाले बन गए जान के दुश्मन, पीट-पीटकर ली बहू की जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.