बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव होगी बारिश
मानसून चक्र के साथ इस समय उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह बंगाल की खाड़ी के ऊपर ही स्थित है। यह चक्र इस समय ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों के करीब बना हुआ है।![IMD Predicts Heavy Rainfall In Delhi And 10 State Of India Meteorological Department Red Alert Monsoon 2024 Update And IMD Alert](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/Monsoon-2.png?w=640)
राजस्थान से बिहार तक बना चक्रवाती परिसंचरण
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि इस समम पूर्वोत्तर राजस्थान, बिहार और यूपी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम हिस्से से निम्न दबाव वाले क्षेत्र की एक चक्रवातीय प्रणाली बन गई है।![IMD Predicts Heavy Rainfall In Delhi And 10 State Of India Meteorological Department Red Alert Monsoon 2024 Update And IMD Alert](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/Monsoon-Tripura-1.png?w=640)
IMD ने बताया इन 10 राज्यों में होगी भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है की तीन जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।![IMD Predicts Heavy Rainfall In Delhi And 10 State Of India Meteorological Department Red Alert Monsoon 2024 Update And IMD Alert](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/jharna.png?w=640)
पूर्वोत्तर में पांच दिन झमाझम बारिश
IMD ने बताया कि असम के उत्तर-पूर्वी हिस्से में इस समय एक स्थानीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके कारण अगले पांच दिन में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।Progress of SW Monsoon
![IMD Predicts Heavy Rainfall In Delhi And 10 State Of India Meteorological Department Red Alert Monsoon 2024 Update And IMD Alert](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/onset_SW-5.png)