scriptMonsoon Update 2024: अगले 90 मिनट में इन 10 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert, उत्तरी अरब सागर से गुजरात में करेगा प्रवेश मॉनसून | imd-gave-yellow-alert-for-heavy-rain-with-thunderstorm-in-10-State-in-next-90-minute-monsoon-update-2024 | Patrika News
राष्ट्रीय

Monsoon Update 2024: अगले 90 मिनट में इन 10 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert, उत्तरी अरब सागर से गुजरात में करेगा प्रवेश मॉनसून

IMD Yellow Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर सक्रिय हो गया है। यह उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर हावी हो गया है।

नई दिल्लीJun 26, 2024 / 07:12 am

Anand Mani Tripathi

Monsoon Update 2024: दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, गुजरात राज्य, मध्यप्रदेश, राजस्थान के कुछ और हिस्सों में, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष भाग उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब के उत्तरी हिस्से और हरियाणा के उत्तरी हिस्से में परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

राजस्थान से असम तक 5 डिग्री अधिक तापमान

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस और ऊपर था, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में कुछ स्थानों पर और पंजाब, पश्चिम राजस्थान, झारखंड और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3 डिग्री अधिक तापमान

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण तथा गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा।
SW ONSET

जैसेलमेर में दर्ज किया गया 45 डिग्री तापमान

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात क्षेत्र, केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) था और देश के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब रहा । देश भर में कल जैसलमेर (पश्चिमी राजस्थान) में सबसे अधिक तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सक्रिय हुआ मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर सक्रिय हो गया है। यह उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर हावी हो गया है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अधिकांश स्थानों पर और अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पूर्वी राजस्थान और कोंकण और गोवा के कई स्थानों पर सक्रिय हो गया है।

एक दर्जन राज्यों में हुई झमाझम बारिश

इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में और गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर , जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश हुई है।

Hindi News/ National News / Monsoon Update 2024: अगले 90 मिनट में इन 10 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert, उत्तरी अरब सागर से गुजरात में करेगा प्रवेश मॉनसून

ट्रेंडिंग वीडियो