bell-icon-header
राष्ट्रीय

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद BJP में शामिल हुए सीनियर नेता हिमांशु व्यास

Gujarat Himanshu Vyas joins BJP: गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिमांशु व्यास ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी में शामिल होने से कुछ ही घंटों पूर्व हिमांशु ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

Nov 05, 2022 / 05:16 pm

Prabhanshu Ranjan

Gujarat: Himanshu Vyas joins BJP, hours after resigning from the Congress

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर नेता हिमांशु व्यास ने ऐन चुनावी समय में पाला बदल लिया है। आज कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद हिमांशु व्यास ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चुनाव के समय में हिंमाशु व्यास का कांग्रेस छोड़ना देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।

हिमांशु व्यास गुजरात में प्रभारी पद पर थे, उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिमांशु व्यास ने कहा था कि कांग्रेस में मुझे अहमियत नहीं दी जाती और न ही हमारी बात सुनी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी से काफी कम लोग मिल पाते हैं। उनसे मुलाकात करना काफी मुश्किल है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1588829829637767169?ref_src=twsrc%5Etfw


कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिंमाशु व्यास ने गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भगवा का दामन थामा। इस दौरान उन्होंने गुजरात में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस नुकसान में है। इस दौरान हिमांशु व्यास ने यह भी कहा कि पूरे समर्पण के साथ कांग्रेस में काम करने के बाद भी मुझे महत्व नहीं मिला।


मालूम हो कि आज भाजपा के भी एक सीनियर नेता ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। खास बात यह है कि आज भाजपा और कांग्रेस दोनों को छोड़ने वाले नेता व्यास समुदाय से ही है। भाजपा के पूर्व मंत्री जय नारारण व्यास ने आज पार्टी यह कहते हुए छोड़ दी थी कि मुझे बीजेपी में साइडलाइन कर दिया गया है। जयनाराण व्यास के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी, अशोक गहलोत सहित गुजरात में कांग्रेस के अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें – गुजरात चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जय नारायण व्यास ने दिया इस्तीफा


दूसरी ओर सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हिमांशु व्यास ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद हिमांशु व्यास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। अब देखना दिलचस्प होगा कि हिमांशु व्यास और जयनारायण व्यास के पाला बदलने से दोनों पार्टियों का क्या कुछ नुकसान या फायदा होता है।

Hindi News / National News / गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद BJP में शामिल हुए सीनियर नेता हिमांशु व्यास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.