bell-icon-header
राष्ट्रीय

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती बनाती थी सहेलियों का अश्लील वीडियो, बाथरूम में लगाया हिडेन कैमरा

Camera in bathroom: चंडीगढ़ में एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर अपने साथ रहने वाली लड़कियों की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की।

Nov 29, 2023 / 03:23 pm

Prashant Tiwari

 

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर अपने साथ रहने वाली लड़कियों की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में स्थित PG में रहने वाली लड़की ने बाथरूम में गीज़र के ऊपर कैमरा लगा दिया था। जिससे युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर अपने बॉयफ़्रेंड को भेज सके। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।

 

गीजर के ऊपर रखा था कैमरा

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीजी में रहने वाले एक लड़की बाथरूम में गई। इस दौरान उसकी नजर गीजर के ऊपर रखे कैमरे पर पड़ी। बाथरूम में हिडेन कैमरा देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने इसकी जानकारी वॉर्डन के साथ पुलिस को दिया। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही हॉस्टल की सभी लड़कियों से पूछताछ की और आरोपी युवती और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर लगाया कैमरा

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर बाथरूम कैमरा रखा था, ताकि अन्य लड़कियों की नाहते की वीडियों बॉयफ़्रेंड के पास भेज सके। फिलहाल दोनों ही पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue Live: चट्टानों का सीना चीर बाहर आए 41 श्रमवीर

Hindi News / National News / ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती बनाती थी सहेलियों का अश्लील वीडियो, बाथरूम में लगाया हिडेन कैमरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.