bell-icon-header
राष्ट्रीय

वज्रपात से चार लोगों की मौत, तीन झुलसे

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये।

गयाMay 12, 2024 / 06:33 am

Anand Mani Tripathi

बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोटपा नहर पुल के पास आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य झुलस गये।सभी लोग गोटपा के निवासी हैं।
मृतकों की पहचान अरबिंद साह (35) और ओम प्रकाश कुमार (40) के रूप में की गयी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह मोहनी गांव में वज्रपात से आठ वर्षीय बालक अभिषेक कुमार की मौत हो गयी। वह मूल रूप से बक्सर जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के उधोपुर का निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र था। वह अपने फूफा मोहनी निवासी उमेश यादव के घर रह कर बिक्रमगंज में पढ़ता था।
इसके अलावा यहीं निंगा गांव में सड़क निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (23) के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News / National News / वज्रपात से चार लोगों की मौत, तीन झुलसे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.