bell-icon-header
राष्ट्रीय

Human Trafficking: पहले महिला, अब दो पुरुष मानव तस्करी करते गिरफ्तार, बांग्लादेश से जुड़ा है लिंक

Human Trafficking: मानव तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में एक बांग्लादेशी महिला को भी गिरफ्तार किया गया था।

नई दिल्लीAug 27, 2024 / 12:39 pm

Anish Shekhar

Human Trafficking: त्रिपुरा पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 42वीं बटालियन के साथ संयुक्त अभियान में मानव तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी शनिवार को आमतली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बेलाबोर बॉर्डर रोड पर की गई।
पुलिस के अनुसार, लिटन मिया और सजल मिया नामक दो मानव तस्करों को शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अगरतला जीआरपी स्टेशन में दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

मानव तस्करी में महिला भी गिरफ्तार

इससे पहले, पुलिस ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा के चारिपारा इलाके में मानव तस्करी में कथित संलिप्तता के आरोप में एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पहचान बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया जिले की निवासी 36 वर्षीय खादीजा बेगम के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया, “खदीजा बेगम नाम की एक बांग्लादेशी महिला को जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) ने बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) यूनिट 42 और अमताली पुलिस स्टेशन के साथ संयुक्त अभियान में शनिवार दोपहर चारिपारा इलाके से गिरफ्तार किया।”

Hindi News / National News / Human Trafficking: पहले महिला, अब दो पुरुष मानव तस्करी करते गिरफ्तार, बांग्लादेश से जुड़ा है लिंक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.