bell-icon-header
राष्ट्रीय

किसान आंदोलन ने पंजाब की बढ़ाई टेंशन, डीजल और गैस की सप्लाई हुई कम

Farmers protest: किसानों के आंदोलन ने पंजाब की टेंशन बढ़ा दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पंजाब में डीजल और गैस की आपूर्ति को कम कर दिया गया है।

Feb 13, 2024 / 06:35 pm

Shivam Shukla

पंजाब और हरियाणा समेत देश के हजारों किसान दिल्ली कूच कर चुके हैं। किसानों को राजधानी में घुसने से रोकने के लिए दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। हालांकि किसानों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। किसानों के आंदोलन का असर अब जरूरी आपूर्ति पर पड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में डीजल और गैस की सप्लाई कम कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब में पचास फीसदी कम डीजल और बीस फीसदी कम गैस भेजी जाएगी। ऐसा इस लिए किया गया है कि डीजल की कम आपूर्ति से ट्रैक्टर के पहिए रुक जाएंगे। इसके साथ गैसे की कम सप्लाई से इसका दुरुपयोग कम होगा।

https://twitter.com/hashtag/FarmersProtest2024?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News / National News / किसान आंदोलन ने पंजाब की बढ़ाई टेंशन, डीजल और गैस की सप्लाई हुई कम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.