bell-icon-header
राष्ट्रीय

इस वजह से 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट, ट्रेन पकड़ने से पहले चेक कर लें ये लिस्ट

Indian Railway: सोमवार को राजधानी दिल्ली से बनकर चलने वाली 21 ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। इसके साथ ही हवाई सेवा पर भी कोहरे का प्रभाव दिख रहा है।

Jan 01, 2024 / 02:05 pm

Shivam Shukla

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली, यूपी, और हिमाचल प्रदेश में पारा बेहद कम हो गया है। अल सुबह और रात के वक्त बढ़े हुए घने कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।वहीं, घने कोहरे की वजह से रेल सेवा भी प्रभावित हो रही है। भीषण कोहरे और न्यूनतम दृष्यिता की वजह से आज यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली से बनकर चलने वाली 21 ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। इसके साथ ही हवाई सेवा पर भी कोहरे का प्रभाव दिख रहा है। अगर आप किसी यात्रा के लिए ट्रेन या फ्लाइट पकड़ने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले एक बार ट्रेन टाइमिंग जरूर चेक कर लें।

आज सुबह 8:30 बजे तक बेहद खराब मौसम और लो विजिविलिटी के कारण कई ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है, जिससे पैसेंजर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नीचे 01.01.2024 को दिल्ली पहुंचने वाली कुछ ट्रेनों की जानकारी दी गई है।

01.01.2024 को दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेन नं. 20171 रानी कमलापति भोपाल-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4 घंटे लेट से चल रही है।

2. ट्रेन नंबर 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 03 घंटे देरी से चल रही है।
3.ट्रेन नंबर 22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से चल रही है।

4. ट्रेन नंबर 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी 01.15 घंटे देरी से चल रही है।

5. ट्रेन नंबर 12213 यशवंतपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो
02.30 घंटे देरी से चल रही है।
6. ट्रेन नंबर 12285 सिकंदराबाद- निजामुद्दीन दुरंतो 03.00 घंटे देरी से चल रही है।

7. ट्रेन नंबर 12381 हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्स 03.00 घंटे देरी से चल रही है।

8. ट्रेन नंबर 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही है।
9. 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से चल रही है।

10. ट्रेन नंबर 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चल रही है।

11. ट्रेन नंबर 12367 भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चल रही है।
12. ट्रेन नंबर 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली 04.00 घंटे देरी से चल रही है।

13. ट्रेन नंबर 12723 हैदराबाद-नई दिल्ली 04 घंटे देरी से चल रही है।

14. ट्रेन नंबर 12155 भोपाल-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से चल रही है।
15. ट्रेन नंबर 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से चल रही है।

16. ट्रेन नंबर 13257 दानापुर-आनंद विहार 2 घंटे देरी से चल रही है।

17. ट्रेन नंबर 14034 कटरा- दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से चल रही है।
18. ट्रेन 15658 कामाख्या- दिल्ली एक्स 1 घंटे देरी से चल रही है।

19. ट्रेन नंबर 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही है।

20. ट्रेन नंबर 12189 जबलपुर-निजामुद्दीन 1.45 मिनट देरी से चल रही है।

21. ट्रेन नंबर 12137 मुंबई-फिरोजपुर 4 घंटे देरी से चल रही है।

Hindi News / National News / इस वजह से 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट, ट्रेन पकड़ने से पहले चेक कर लें ये लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.