bell-icon-header
राष्ट्रीय

डीएसपी और स्वास्थ्य निदेशक चलवा रहा था सेक्स रैकेट, क्राइम पेट्रोल वाले भी कारनामे देख रह जाएंगे हैरान

अरुणाचल प्रदेश में असम से ना​बालिग लड़कियों को लाकर दो सगी बहनें वेश्यावृति कर रहा थी। इस मामले में पुलिस ने 21 लोगों को छापामार कर गिरफ्तार किया है।

गुवाहाटीMay 16, 2024 / 10:29 am

Anand Mani Tripathi

अरुणाचल प्रदेश में भले ही सूरज की पहली किरण धरती पर पड़ती हो लेकिन जिस्मानी गिद्धों की निगाह यहां उससे भी पहले पड़ती दिखाई दे रही है। अरुणाचल प्रदेश में एक ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जिसमें ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं से लेकर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक तक शामिल हैं। सबसे बड़ी बात जिन पर बच्चियों की रक्षा का जिम्मा होता है उस पुलिस के अधिकारी भी इस सेक्स रैकेट में शामिल पाए गए हैं। अरुणाचल पुलिस ने इन अधिकारियों सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सभी नाबालिग से वेश्यावृत्ति करा रहे थे। इस रैकेट से 10 से 15 साल की पांच ना​बालिगों को भी बचाया गया है।
ऐसे चल रहा था सेक्स रैकेट
ईटानगर एसपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि राजधानी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो महिलाएं असम के धेमाजी से नाबालिगों की तस्करी करके सेक्स रैकेट चला रही थी। इसमें नाबालिग लड़कियों की तस्करी हो रही थी। इसकी जानकारी हमें मिली तो टीम बनाकर छापेमारी की गई। इसमें 21 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें पांच सरकारी अफसर भी शामिल हैं। इसके बाद फिर पूरी कहानी सामने आई।
गांव से लाकर बेंच दी लड़कियां
लड़कियों ने पुलिस की जांच में बताया है कि इन्हें धेमाजी से ईटानगर लोकर बेच दिया गया। यहां पर उनसे गंदा काम कराया जा रहा था। अब पुलिस ने इस में मामला दर्ज कर लिया है। लड़कियों शेल्टर होम भेजते हुए। दोनों महिलाओं को​ हिरासत में ले लिया गया है। ये दोनों में महिलाएं सगी बहन हैं।

Hindi News / National News / डीएसपी और स्वास्थ्य निदेशक चलवा रहा था सेक्स रैकेट, क्राइम पेट्रोल वाले भी कारनामे देख रह जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.