राष्ट्रीय

पानी भरा तो BJP पार्षद बच्चों की बोट पर सवार होकर प्रदर्शन करने पहुंचा, देखें ये दिलचस्प वीडियो

Monsoon and Waterlogging: दिल्ली भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई।

नई दिल्लीJun 28, 2024 / 09:12 am

Anish Shekhar

Monsoon and Waterlogging: उत्तर भारत में मानसून मेहरबान हो चला है। लंबे इंतजार के बाद जब तेज बारिश आई तो प्रशासन के सारे दावे ध्वस्त हो गए। पहली ही बारिश में सड़के नदियां बन गई और लोग घरों में कैद हो गए। इससे नाराज दिल्ली के एक पार्षद बच्चों की बोट पर सवार होकर प्रदर्शन करने निकल पड़े।
दरअसल, दिल्ली भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई। वीडियो NH9 इलाके से है। उन्होंने कहा, “…सभी PWD नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। उन्होंने मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई। इससे जलभराव हो गया है… विनोद नगर जलमग्न हो गया है…”

दिल्ली में बारिश के हालात को बताते ये वीडियो

ऐसा नहीं है कि सिर्फ बारिश का असर दिल्ली में ही देखने को मिला है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी सड़कों पर जलजमाव हो गया है। नोएडा के सेक्टर 95 में लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरते हुए देखने को मिला। वहीं सेक्टर 62 में लोगों को भारी जलजमाव और ट्रैफिक से जूझना पड़ा है।

Hindi News / National News / पानी भरा तो BJP पार्षद बच्चों की बोट पर सवार होकर प्रदर्शन करने पहुंचा, देखें ये दिलचस्प वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.