मौत से पहले का वीडियो वायरल
SHO के सम्मान में बुधवार की शाम फेयरवेल पार्टी की गई थी। देर रात तक पार्टी चली थी। इसमें हेड कॉन्स्टेबल रवि कुमार ने हरियाणवी गानों पर डांस किया। कांस्टेबल की मौत से कुछ मिनट पहले का पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें रवि कुमार मस्ती में झूमते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद में उनको सीने में तेज दर्द हुआ। साथी उनको हिंदु राव अस्पताल लेकर गए थे। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रवि को कुछ दिन से हार्ट संबंधी दिक्कतें थी। सामने आया है कि डेढ़ महीने पहले रवि कुमार की एंजियोग्राफी हुई थी।