bell-icon-header
राष्ट्रीय

तेज रफ्तार से आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा

आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मिधिली बांग्लादेश के तट के करीब पहुंच चुका है। इसके असर से पूर्वोत्तर से लेकर अंडमान-निकोबार तक भारी बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

Nov 18, 2023 / 07:46 am

Shaitan Prajapat

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। तूफान मिधिली के कारण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इसके कारण 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से यह बांग्लादेश तट से होते हुए सुंदरबन से गुजरेगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पश्चिमी बंगाल के में चक्रवात के कारण आपात स्थिति बन गई है।


इन इलाकों में आज हो सकती बारिश

आईएमडी के अनुसार, आज मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम सहित अन्य पूर्वी राज्यों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही है। चक्रवात का ओडिशा और प. बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में आज भारी बारिश और तेज हवाएं की संभावना है।

80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने बताया चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ उत्तर पश्चिमी सीमा रेखा पर ओडिशा पारादीप से 190 किलोमीटर पूर्व और पश्चिम बंगाल के दीघा से 200 किलोमीटर और खेपुपारा से 220 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी सनथ दास ने बताया कि त्रिपुरा सहित अन्य चार पूर्वी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। आज 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम हवा की रफ्तार के साथ बांग्लादेश तट पर पहुंचने से पहले सुंदरबन से आगे बढ़ेगा।

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 18 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में हवा की गति और तूफान का असर रहेगा। ऐसे में खतरा पैदा हो सकता है। चक्रवात के कारण तटीय इलाकों की सड़कों को नुकसान हो सकता है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने जिला अधिकारियों को सतर्कता आदेश जारी किया है।


दिल्ली-NCR और राजस्थान में छाया कोहरा

देश की राजधानी दिल्ली-NCR में शनिवार को भी हल्के कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों में कोहरे के कारण वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिया है। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिवाली बाद राजधानी में एक बार फिर वायु प्रदूषण खराब क्षेणी में पहुंच गया है।

Hindi News / National News / तेज रफ्तार से आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.