scriptCyclone Biparjoy: गुजरात के करीब पहुंचा चक्रवात, करीब 50 हजार लोग हुए शिफ्ट, जानिए अन्य राज्यों पर क्या होगा असर | Cyclone Biparjoy Major Update IMD Warning Storm Flood Damage Gujarat Maharashtra Kerala | Patrika News
राष्ट्रीय

Cyclone Biparjoy: गुजरात के करीब पहुंचा चक्रवात, करीब 50 हजार लोग हुए शिफ्ट, जानिए अन्य राज्यों पर क्या होगा असर

Cyclone Biparjoy: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान अब भारतीय तटीय इलाकों के करीब पहुंच गया है। गुरुवार 15 जून को इस तूफान के गुजरात में मांडवी और करांची के बीच लैंडफॉल की संभावना है। बिपरजॉय के करीब आने से भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है।
 

Jun 15, 2023 / 07:26 am

Prabhanshu Ranjan

गुजरात के करीब पहुंचा चक्रवात, करीब 50 हजार लोग हुए शिफ्ट

गुजरात के करीब पहुंचा चक्रवात, करीब 50 हजार लोग हुए शिफ्ट

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के करीब पहुंच गया है। इससे गुजरात के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आज 15 जून को इस तूफान के गुजरात के कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराने की संभावना है। इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। बिपरजॉय के कारण अरब सागर से सटे भारत के तटीय इलाकों में भारी क्षति की आशंका है। तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पू्र्वानुमान के बाद से राहत और बचाव का कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है। अभी तक गुजरात से संभावित प्रभावित क्षेत्रों से करीब 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।



राजस्थान- IMD अलर्ट के अनुसार 16 जून को दोपहर तक चक्रवात बिपरजॉय राजस्थान की ओर प्रवेश करेगा। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले 6-12 घंटे में यह चक्रवात कमजोर होगा। मौसम विभाग ने 16 तारीख को भारी बारिश की संभावना जताई है। 17 जून को भी भारी बारिश की संभावना रहेगी, लेकिन 18 जून को बारिश कम होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों मं खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, सागर, झबुआ, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम में बारिश और व्रजपात की संभावना जताई गई है।

दिल्ली- मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में चक्रवाती तूफान का कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

Hindi News / National News / Cyclone Biparjoy: गुजरात के करीब पहुंचा चक्रवात, करीब 50 हजार लोग हुए शिफ्ट, जानिए अन्य राज्यों पर क्या होगा असर

ट्रेंडिंग वीडियो