महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के बयान के बाद कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर कस कर तंज कसा। कहाकि, भाजपा गोडसे की पुजारी हैं, उनके अंदर गांधी के लिए नफरत है। भाजपा में दो बाप हो सकते हैं, देश के दो बाप नहीं हो सकते। राष्ट्रपिता तो एक ही रहेंगे। इस मामले की शुरूआत महाराष्ट्र डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के मंगलवार के बयान के बाद आया। जिसमें अमृता फडणवीस ने कहा कि, नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के राष्ट्रपिता हैं। यह पूछे जाने पर कि, महात्मा गांधी कौन हैं, तो अमृता फडणवीस ने कहा कि, अपने देश के दो राष्ट्रपिता हैं। महात्मा गांधी पुराने वक्त के तो पीएम नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं।
•Dec 22, 2022 / 03:11 pm•
Sanjay Kumar Srivastava
Hindi News / Videos / National News / अमृता फडणवीस को कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने दिखाया आईना, जानें क्यों?