bell-icon-header
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के गुजरात पहुंचने से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पोरबंदर से पार्टी विधायक ने दिया इस्तीफा

Congress MLA resigned from Porbandar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय नेता मंगलवार को गुजरात पहुंचने वाली है। लेकिन उनके गुजरात पहुंचने से पहले पोरबंदर से विधायक ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
 

Mar 04, 2024 / 06:17 pm

Prashant Tiwari

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी इन दिनों पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन वह अपनी ही पार्टी को एक करके नहीं रख पा रहे हैं। अब तक वह जिन-जिन राज्यों से होकर निकले उन सभी राज्यों में या तो कांग्रेस के बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी या उनका गठबंधन टूट गया है। वहीं, राहुल के गुजरात पहुंचने से पहले गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता और विधायक ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1764623173146780117?ref_src=twsrc%5Etfw

 

पोरबंदर के विधायक ने दिया इस्तीफा

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय नेता मंगलवार को गुजरात पहुंचने वाली है। लेकिन उनके गुजरात पहुंचने से पहले पोरबंदर से विधायक और पूर्व अध्यक्ष एमएलए अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो आज दोपहर विधानसभा पहुंचे और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

अर्जुन मोढवाडिया हमारे संपर्क में- कांग्रेस

हालांकि, एमएलए अर्जुन मोढवाडिया के इस्तीफे पर जब कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत सिंह सोलंकी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अर्जुन मोढवाडिया हमारे संपर्क में हैं और उनसे बात चल रही है। वहीं गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंबरीष जे.डेर ने पार्टी छोड़ दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं कांग्रेस पार्टी के गुजरात कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य सभी पदो से इस्तीफा दे रहा हूं। पिछले समय में मैंने कांग्रेस के बैनर पर जीत हासिल की और लोगों की सेवा की हैं। मैं इसमें सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं।

ये भी पढ़ें:

Hindi News / National News / राहुल गांधी के गुजरात पहुंचने से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पोरबंदर से पार्टी विधायक ने दिया इस्तीफा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.